लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप को दिये गये कोविड-19 उपचार को अपनाएगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:17 IST

Open in App

लंदन, 18 सितंबर ब्रिटेन के अस्पतालों में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को नये एंटीबॉडी उपचार ‘रोनाप्रेव’ से लाभ मिल सकता है, जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया गया था।

दो मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का मिश्रण ‘रोनाप्रेव’ अस्पतालों में शुरू में उन लोगों को दिया जाएगा जिनमें कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस उपचार का इस्तेमाल पिछले वर्ष तब किया गया था जब डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना वायरस संक्रमण हुआ था और उन्हें प्रायोगिक दवाएं दी जा रही थीं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘‘पूरे ब्रिटेन के अस्पतालों में हमने उन मरीजों के लिए नए उपचार की शुरुआत की है जिन्हें बहुत अधिक खतरा है। इस उपचार के जरिए अगले हफ्ते से ही हम लोगों की जान बचाना शुरू कर देंगे।’’

दवा उन लोगों को दी जाएगी जिनकी रोग प्रतरोधक क्षमता कमजोर है और जिनमें संक्रमण से पीड़ित होने या टीकाकरण के बाद भी वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी नहीं बन पाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल