लाइव न्यूज़ :

जी-7 सम्मेलन में ब्रिटेन ने रूस को यूक्रेन पर हमले के विरूद्ध चेताया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:29 IST

Open in App

लिवरपूल, 12 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस ने रविवार को कहा कि ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं रूस को यह चेतावनी देने के लिए एकजुट हैं’’ कि यूक्रेन पर हमले के ‘व्यापक’ परिणाम होंगे।

ब्रिटिश शहर लिवरपूल में चल रहे सात धनी लोकतांत्रिक देशों के समूह (जी 7) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान यूक्रेन सीमा के समीप रूस का सैन्य जमावड़ा चर्चा का मुख्य विषय रहा।

अमेरिका एवं उसके नाटो एवं जी-7 सहयोगियों की चिंता है कि सीमावर्ती क्षेत्र में रूसी सैनिकों की गतिविधि हमले की पूर्व सूचना है और यदि ऐसा (हमला) होता है तो उन्होंने रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी प्रतिबंध लगाने को ठान लिया है।

हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की किसी योजना से इनकार किया है और उसने कीव पर कथित रूप से आक्रामक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अन्य जी -7 राजनयिकों के साथ इस संकट पर चर्चा करने के बाद ट्रूस ने कहा कि यह संगठन ‘अपने दुश्मनों एवं अपने सहयोगियों को जबर्दस्त संकेत भेज रहा है।’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम स्पष्ट रहे हैं कि यूक्रेन पर रूस के हमले के व्यापक परिणाम होंगे जिसकी भारी कीमत चुकानी होगी। ’’

जी-7 के देशों -ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान- द्वारा तत्काल रूस के लिए कड़ी चेतावनी जारी किये जाने की संभावना हैं।

जब ट्रूस से आर्थिक पाबंदियों के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि जी-7 ‘सभी विकल्पों’ पर गौर कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला