लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी में ‘अकस्मात रूप से’ संघर्ष शुरू होने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: May 13, 2019 17:43 IST

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए यहां पहुंचे हंट ने कहा, ‘‘हम तनाव बढ़ने के साथ एक दुर्घटना से संघर्ष पैदा होने के खतरे को लेकर चिंतित है। हो सकता है कि किसी भी पक्ष की संघर्ष की मंशा नहीं हो लेकिन इसका खात्मा किसी तरह के संघर्ष से ही होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देईरान परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध के कारण पहले ही इस क्षेत्र में तनाव बना हुआ है.गौरतलब है कि अमेरिका ने आगाह किया था कि ईरान क्षेत्र में समुद्री यातायात को निशाना बना सकता है.

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने पर खाड़ी में ‘‘अकस्मात रूप से’’ संघर्ष पैदा होने के खतरे को लेकर सोमवार को सख्त चेतावनी दी। सऊदी अरब ने सोमवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के अपतटीय क्षेत्र में उसके दो तेल के टैंकरों पर हमला हुआ है जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है।

उसके चिर प्रतिद्वंद्वी ईरान ने पोतों पर हमले को चिंताजनक बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। गौरतलब है कि अमेरिका ने आगाह किया था कि ईरान क्षेत्र में समुद्री यातायात को निशाना बना सकता है। ईरान परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध के कारण पहले ही इस क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और हंट ने कहा कि वह सोमवार को ब्रसेल्स में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के समक्ष ब्रिटेन की चिंताओं को साझा करेंगे।

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए यहां पहुंचे हंट ने कहा, ‘‘हम तनाव बढ़ने के साथ एक दुर्घटना से संघर्ष पैदा होने के खतरे को लेकर चिंतित है। हो सकता है कि किसी भी पक्ष की संघर्ष की मंशा नहीं हो लेकिन इसका खात्मा किसी तरह के संघर्ष से ही होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें शांति की जरुरत है, यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि हर कोई समझे कि दूसरा पक्ष क्या सोच रहा है और सबसे ज्यादा हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम ईरान को फिर से परमाणु सशस्त्रीकरण की राह पर नहीं भेजे क्योंकि अगर ईरान परमाणु शक्ति बनेगा तो उसके पड़ोसी भी परमाणु शक्ति बनना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहले ही दुनिया में सबसे ज्यादा अस्थिर क्षेत्र है और यह गलत दिशा में बड़ा कदम होगा।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाईरानब्रिटेनसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल