लाइव न्यूज़ :

पत्रकार को बैन करने के फैसले से ब्रिटेन नाराज, हांगकांग सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

By भाषा | Updated: October 6, 2018 13:22 IST

फाइनेंशियल टाइम्स के एशिया समाचार संपादक और ब्रिटिश नागरिक विक्टर मालेट ने आजादी समर्थक राजनीतिक दल के नेता एंडी चान के भाषण का आयोजन कर अधिकारियों की नाराजगी मोल ले ली थी।

Open in App

हांगकांग,  6 अक्टूबर: ब्रिटेन ने फाइनेंशियल टाइम्स के एक वरिष्ठ पत्रकार को काली सूची में डालने के हांगकांग के फैसले पर ‘‘तत्काल स्पष्टीकरण’’ मांगा है। फाइनेंशियल टाइम्स के एशिया समाचार संपादक और ब्रिटिश नागरिक विक्टर मालेट ने आजादी समर्थक राजनीतिक दल के नेता एंडी चान के भाषण का आयोजन कर अधिकारियों की नाराजगी मोल ले ली थी।

चान ने शहर के फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब (एफसीसी) में दिए भाषण में हांगकांग पर ‘‘कब्जा’’ और उसे ‘‘बर्बाद’’ करने की कोशिश करने को लेकर चीन पर हमला बोला था। मालेट एफसीसी के उपाध्यक्ष हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने क्लब से कार्यक्रम नहीं करने का अनुरोध किया था लेकिन एफसीसी ने यह कहकर इनकार कर दिया था कि एक बहस में सभी पक्षों को सुना जाना चाहिए। फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार को बताया कि हांगकांग में आव्रजन अधिकारियों ने मालेट को फिर से वीजा जारी करने से इनकार कर दिया है। मानवाधिकार समूहों और मीडिया संगठनों ने इस फैसले को अभूतपूर्व बताया है।

ब्रिटेन के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने हांगकांग सरकार से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘हांगकांग की स्वायत्तता और उसकी प्रेस की आजादी उसके जीने के तरीके का अहम हिस्सा है और इसका पूरी तरह से सम्मान करना चाहिए।’’ अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मालेट को वीजा जारी करने से इनकार करना बेहद परेशान करने वाला फैसला है। बहरहाल, चीन समर्थक मीडिया ने इस फैसले पर खुशी जताई है।

ता कुंग पाओ अखबार में शनिवार को प्रकाशित कमेंटरी में कहा गया है कि पत्रकार को हांगकांग की आजादी के गौण आंदोलन को हवा देने की ‘‘कीमत चुकानी’’ पड़ी। हांगकांग प्रशासन ने चान की हांगकांग नेशनल पार्टी को गत सप्ताह प्रतिबंधित कर दिया था और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरा बताया था।

टॅग्स :ब्रिटेनपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला