लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन घरों को गर्म रखने में जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से खत्म करेगा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:55 IST

Open in App

लंदन,19 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन ने घरों को गर्म रखने में जीवाश्म ईंधनों के इस्तेमाल को 2035 तक चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की मंगलवार को घोषणा की।

ब्रिटिश सरकार ने ब्रिटेन में हरित परियोजनाओं के लिए विदेशी निवेश के तौर पर अरबों डॉलर आकर्षित करने के लक्ष्य से एक बैठक की मेजबानी की।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और अन्य प्रमुख कारोबारियों के साथ एक बैठक के दौरान, ‘‘इस कक्ष में मौजूद आप लोग खरबों डॉलर ला सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार हरित हो रहा है। ’’

लंदन के साइंस म्यूजियम में हुई एक दिवसीय बैठक में लिये गये संकल्पों में, ब्रिटेन में हरित ऊर्जा कार्यक्रम में निजी क्षेत्र निवेश का 27.5 करोड़ डॉलर लाने के लिए बिल गेट्स ब्रेकथ्रू एनर्जी कैटलिस्ट के साथ एक साझेदारी भी शामिल है।

जॉनसन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में माह के अंत में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में विश्व के नेताओं की मेजबानी करने वाले हैं। कॉप (पक्षकारों का सम्मेलन) 26, बैठक को ग्लोबल वार्मिंग को पूर्व औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं होने देने के लिए अंतिम मौका है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन घरों को गर्म रखने में जीवाश्म ईंधनों के इस्तेमाल को 2035 तक चरणबद्ध तरीके से खत्म कर देगा और यह 2050 तक निवल शून्य (नेट जीरो) कार्बन उत्सर्जन पर पहुंचने के उसके लक्ष्य का हिस्सा है।

सरकार ने मंगलवार को कहा कि 2035 के बाद कोई भी नया गैस बॉयलर नहीं लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला