लाइव न्यूज़ :

ब्रिेटेन अंडाणु और शुक्राणु को सुरक्षित रखने की अवधि 10 साल से बढ़ाकर 55 साल तक करेगा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:47 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, छह सितंबर ब्रिटेन के लोगों के पास जल्द ही परिवार शुरू करने की योजना बनाने के लिए और समय होगा। ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी योजना अंडाणु, शुक्राणु और एम्ब्रियो को सुरक्षित रखने की अवधि बढ़ाने की है।

सरकार ने बताया कि इस साल जनता से ली गई सलाह के आधार पर वह अंडाणु, शुक्राणु और एम्ब्रियो (भ्रूण की शुरुआती अवस्था) को मौजूदा दस साल सुरक्षित रखने की मियाद को सभी के लिए 10 साल की नवीनीकरण अवधि के आधार पर सुरक्षित रखने का प्रस्ताव संसद में पेश करेगी, नए प्रस्ताव में इस अवधि को अधिकतम 55 साल तक बढ़ाने का प्रावधान होगा। नयी प्रणाली में भावी माता-पिता को 10 साल के अंतराल पर अंडाणु, शुक्राणु और एम्ब्रियो को रखने या नष्ट करने का विकल्प मिलेगा। .

ब्रिटेन के विदेश मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि यह कदम लोगों की प्रजनन और समानता की आजादी की ओर ‘बड़ा कदम’ है क्योंकि सभी के लिए समान नियम लागू होंगे और अंडाणु, शुक्राणु और एम्ब्रियो को सुरक्षित रखने की अवधि चिकित्सा जरूरतों के आधार पर निर्धारित नहीं होगी।

स्वास्थ्य और सामाज देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने कहा कि यह बदलाव उस सबूत के बाद किया जा रहा है कि अंडाणु को फ्रीज करके लंबे समय तक रखा जा सकता है और उसकी गुणवत्ता में कमी नहीं आती। यह फ्रीज रखने की नयी तकनीक की वजह से संभव हुआ है जिसे विट्रिफिकेशन कहा जाता है। विभाग ने बताया कि यह बदलाव आईवीएफ इलाज में सुरक्षित कर रखे एम्ब्रियों के इसतेमाल और उच्च सफलता दर को प्रतिबिंबित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला