लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन अगले दो दिनों में 1500 लोगों को अफगानिस्तान से निकालेगा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:29 IST

Open in App

लंदन, 16 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वैलेस ने कहा कि सरकार अगले दो दिनों में अफगानिस्तान से 1500 और लोगों को बाहर निकालने की योजना बना रही है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि ब्रिटिश नागरिकों को लेकर पहला विमान ब्रिटेन पहुंच चुका है। विभिन्न देश अपने राजनयिकों, अफगान कर्मचारियों और उनके परिवारों को काबुल से बाहर निकालने के लिए प्रयासरत हैं।

वैलेस ने उम्मीद जताई कि सरकार एक दिन में करीब 1000 लोगों को बाहर निकाल सकेगी जिसमें ब्रिटिश नागरिकों का सहयोग करने वाले अफगान नागरिक भी शामिल हैं।

उन्होंने ‘बीबीसी’ से कहा कि जांच से गुजरने वाले लोगों को वापस ब्रिटेन लाने के लिए ‘‘नौकरशाही का अवरोध’’खत्म करने का प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सरकार ने हवाई अड्डे की सुरक्षा और ‘‘अगानिस्तान से अपने लोगों को आसानी से बाहर निकालकर विमान में बैठाने’’ के लिए सप्ताहांत में 600 से अधिक सैनिकों को काबुल भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला