लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने कोविड के नए स्वरूपों के खिलाफ टीका बनाने को लिए क्युरवैक के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:47 IST

Open in App

लंदन, पांच फरवरी (एपी) ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि वह कोविड-19 के नए स्वरूप से निपटने के वास्ते जर्मनी की बायोफार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा टीका विकसित करने के प्रयासों में मदद करेगी। सरकार महामारी को नियंत्रित करने के लिए एक बार फिर शुरुआत स्तर के अनुसंधान को प्रोत्साहित कर रही है।

समझौते के तहत, जर्मनी की क्युरवैक कंपनी ब्रिटेन में टीके का उत्पादन करेगी और सरकार को टीके की पांच करोड़ खुराकों की आपूर्ति करेगी। हालांकि सरकार ने यह नहीं बताया है कि वह परियोजना में कितना निवेश कर रही है।

यह घोषणा शुक्रवार को ऐसे समय में की गई है जब दुनियाभर के जन स्वास्थ्य अधिकारी वायरस के नए स्वरूपों को लेकर चिंता जता रहे हैं, क्योंकि ये अधिक संक्रामक हैं।

वायरस में लगातार बदलाव होता रहता है और अधिकतर परिवर्तन को लेकर ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं होती है लेकिन वैज्ञानिक वायरस के इन बदलावों पर करीब से निगाह रख रहे हैं ताकि इनकी पहचान तेजी से सुनिश्चित की जा सके।

इस हफ्ते के शुरू में दवा कंपनी ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन ने कहा था कि वह वायरस के नए स्वरूपों से निपटने के लिए टीके को विकसित करने के खातिर क्युरवैक में निवेश करेगी। उसने कहा था कि उसकी योजना 18.1 करोड़ डॉलर का निवेश करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?