लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन : उच्च गति रेलगाड़ियों में दरार मिलने से सेवा बाधित

By भाषा | Updated: May 8, 2021 20:46 IST

Open in App

लंदन, आठ मई (एपी) ब्रिटेन में शनिवार को उच्च गति रेल सेवा के यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा क्योंकि इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों में दरार की जांच करने के लिए कई फेरों को रद्द कर दिया गया।

देश की पटरियों का संचालन करने वाली नेटवर्क रेल ने बताया कि हिताची की 800 रेलगाड़ियों में से कई में दरार होने का पता चला है।

इन रेलगाड़ियों का इस्तेमाल कई रेल परिचालक करते हैं जिनमें से लंदन और पश्चिम इंग्लैंड व दक्षिण वेल्स् के बीच यात्री ट्रेनों का परिचालन करने वाली ग्रेट वेस्टर्न रेलवे और लंदन से एडिनबर्ग के बीच रेल सेवा प्रदाता कंपनी लंदन नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे शामिल है।

नेटवर्क ने प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ दरार देखी गई जिसके बाद - एहतियातन- हम सभी रेलगाड़ियों की जांच कर रहे हैं। जब तक यह जांच चल रही है बेहतर है कि उनका इस्तेमाल नहीं किया जाए।’’

हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि जांच की वजह से रविवार को भी रेल सेवा प्रभावित रहेगी या नहीं।

इस बीच, हिताची ने इस बाधा के लिए माफी मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल