लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन : प्रिंस विलियम ने नए पॉडकास्ट में मानसिक स्वास्थ्य पर की बात

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:04 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच दिसंबर ब्रिटिश गद्दी के दूसरे दावेदार प्रिंस विलियम ने अपने नए पॉडकास्ट में संवेदशील माने जाने वाले विषय मानसिक स्वास्थ्य पर बात की है और बताया है कि एयर एंबुलेंस पायलट के तौर पर कार्य करने के दौरान और दिवंगत मां प्रिंसेज डायना को याद करने से पड़ने वाले मानसिक दबाव का कैसे सामना करते हैं।

एप्पल के ‘टाइम टू टॉक’ पॉडकास्ट पर 39 वर्षीय ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज ने शाही परिवार में लंबे समय से मिल रहे प्रेम और गत इन सालों में जीवन से सीखे सबक पर भी बात की।

उल्लेखनीय है कि प्रिंस विलियम ने वर्ष 2015 से 2017 तक ईस्ट एंजेलियन एयर एंबुलेंस में बचाव पायलट के तौर पर कार्य किया था और पॉडकास्ट में उन्होंने उस दौर के अपने अनुभवों को साझा किया।

प्रिंस विलियम ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के बारे में सीखा।’’उन्होंने कहा, ‘‘कुछ और लोगों को सक्रिय तौर पर और कुछ अधिक समय अपने मानसिक स्वास्थ्य को देने की प्रेरणा की उम्मीद से मैं अपनी कुछ कहानियों और पसंदीदा गानों को ‘टाइम टू टॉक’ की कड़ी में साझा करना चाहता हूं।’’

प्रिंस विलियम के साक्षात्कार वाले ‘टाइम टू टॉक’ कड़ी का प्रसारण सोमवार को एप्पल म्यूजिक-1 पर नि:शुल्क होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना