ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल दूसरी बार बनेंगे माता-पिता, शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा दंपति
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2021 17:49 IST2021-02-15T14:20:54+5:302021-02-15T17:49:26+5:30
बकिंघम पैलेस में नया मेहमान आने वाला है। प्रिंस हैरी दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है।

प्रिंस हैरी और अदाकारा मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। (file photo)
लंदनः ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल दूसरी बार पिता-माता बनने जा रहे हैं। बेबी आर्ची जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला है।
ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स के प्रवक्ता ने रविवार को इस खबर को पुष्ठि की है। उसने कहा कि दूसरे बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि रानी एलिजाबेथ, प्रिंस चार्ल्स और पूरा परिवार नए बच्चे की खबर से "खुश" हैं।
ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ’’ परिवार में आने वाला बच्चा ब्रिटेश शाही परिवार का आठवां उत्तराधिकारी होगा। प्रिंस हैरी और अदाकारा मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था। मेगन ने जुलाई 2020 में गर्भपात होने की जानकारी भी दी थी। दंपति शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा है।
प्रवक्ता ने रविवार को वेलेंटाइन डे पर की। इससे पहले उनका एक बेटा है इसका नाम आर्ची है। प्रिंस हैरी और मेघन की शादी 2018 में हुई थी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मेगन और प्रिंस के चाहने वालों ने खास संदेश भेजे थे और उन्हें इस घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दे रहे थे।
Baby Archie going to be a big brother as Meghan Markle, Prince Harry expecting second child
— ANI Digital (@ani_digital) February 14, 2021
Read more @ANI Story | https://t.co/mzZrQn28Gzpic.twitter.com/dUihI7LHbC