लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनः शीर्ष मेडिकल अधिकारी को प्रताड़ित किए जाने के मामले की जांच कर रही है पुलिस

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:30 IST

Open in App

लंदन, 29 जून (एपी) ब्रिटेन की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वह मध्य लंदन में दो लोगों द्वारा देश के शीर्ष मेडिकल अधिकारी को प्रताड़ित करने और डराने के मामले और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा हुआ है। वीडियो में प्रोफेसर क्रिस व्हाइटी दो लोगों की पकड़ से खुद को छुड़ाने की कोशिश करते दि रहे हैं जबकि दोनों सेल्फी लेने के चक्कर में प्रोफेसर के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने व्हाइटी के साथ धक्का-मुक्की करने वालों की ‘ठग’ कह कर आलोचना की। गौरतलब है कि इस महामारी के दौर में प्रोफेसर बेहद मुखर रहे हैं।

जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हाइटी के उत्पीड़न की घटना से स्तब्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन ठगों के व्यवहार की आलोचना करता हूं। हमारे परिश्रमी जन सेवकों के लिए सड़कों पर ऐसी स्थिति का सामना करने की नौबत नहीं आनी चाहिए और हम इसे सहन नहीं करेंगे।’’

सोशल मीडिया पर मौजूद 20 सेकेंड के वीडियो में दो लोग व्हाइटी को पकड़े हुए हैं और ‘ओई ओई’ करके मुस्कुरा रहे हैं और ‘एक फोटो लेने को कह रहा है।’’ लेकिन जब डरे हुए व्हाइटी उनसे छूटने की कोशिश कर रहे हैं तो उनमें से एक फिर से उन्हें पकड़ लेता है। वीडियो क्लिप खत्म होने से पहले पृष्ठभूमि में पुलिस वैन दिख रहे हैं और आवाज सुनाई दे रही है ‘व्यक्ति को अकेला छोड़ दो।’

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट में कहा, अधिकारियों ने घटना में शामिल सभी लोगों से बात की है और उनकी जानकारी ले ली है। उसने कहा, ‘‘हम पीड़ित के संपर्क में हैं और परिस्थितियों की जांच जारी रखेंगे।’’

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि वह घटना से बहुत डरी हुई हैं और अधिकारी व्हाइटी का साथ देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री ने टाइम्स रेडियो पर कहा, ‘‘यह देखना बहुत दुखद है कि ऐसे जन प्रतिनिधि, ऐसे व्यक्ति जो रात दिन हमारे देश की सेवा कर रहा है, जो हमें सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।’’ यह पहली बार नहीं है जब व्हाइटी को सार्वजनिक रूप से प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब