लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में महामारी के बाद से पहले संगीत महोत्सव का आयोजन, हजारों लोगों ने लिया भाग

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:53 IST

Open in App

लंदन, 19 जून (एपी) कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से ब्रिटेन में पहला संगीत महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें हजारों प्रशंसकों ने भाग लिया और बारिश में गाना गाया तथा वे संगीत की धुनों पर थिरके।

तीन दिवसीय ‘डाउनलोड फेस्टिवल’ मध्य इंग्लैंड के डोनिंगटन पार्क में हो रहा है और यह उन प्रायोगिक कार्यक्रमों की श्रृंखलाओं में से एक है, जिन्हें यह देखने के लिए आयोजित किया जा रहा है कि क्या कोविड-19 फैले बिना लोगों की बड़ी संख्या वाले आयोजनों को फिर से शुरू किया जा सकता है।

इस संगीत महोत्सव में करीब 10,000 प्रशंसकों ने 40 बैंड्स की प्रस्तुतियों को देखने के लिए टिकटें खरीदीं। महामारी से पहले इसमें दस गुना अधिक प्रशंसक भाग लेते थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी लोगों ने कोविड-19 जांच करायी। हालांकि, उन्हें मास्क पहनने या सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम के प्रमोटर एंडी कोपिंग ने कहा कि बारिश के बावजूद कार्यक्रम में काफी उत्साह देखा गया।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण 128,000 लोगों ने जान गंवा दी, जो यूरोप में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। सरकार ने अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामले बढ़ने के बीच 19 जुलाई तक बाकी की सामाजिक और आर्थिक पाबंदियों को हटाने की योजना टाल दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल