प्रिंस फिलिप के निधन पर ब्रिटेन में शोक

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:38 IST2021-04-09T18:38:15+5:302021-04-09T18:38:15+5:30

Britain mourns the death of Prince Philip | प्रिंस फिलिप के निधन पर ब्रिटेन में शोक

प्रिंस फिलिप के निधन पर ब्रिटेन में शोक

लंदन, नौ अप्रैल (एपी) महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के शुक्रवार को निधन पर ब्रिटेन में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बीबीसी ने अपने नियमित कार्यक्रम का प्रसारण रोक कर राष्ट्रगान "गॉड सेव द क्वीन’’ बजाया।

प्रिंस फिलिप के निधन की घोषणा के बाद, लंदन में शाही निवास बकिंघम पैलेस में ध्वज को आधा झुका दिया गया। वहीं, शाही परिवार की वेबसाइट पर प्रिंस की एक श्वेत-श्याम तस्वीर लगायी गयी। उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि प्रिंस फिलिप को "ब्रिटेन में, राष्ट्रमंडल और विश्व भर में कई पीढ़ियों का स्नेह मिला।’’

उन्होंने कहा कि प्रिंस फिलिप एक कुशल गाड़ी चालक की तरह थे जिन्होंने शाही परिवार और राजशाही को आगे बढ़ाने में मदद की जिससे यह हमारे राष्ट्रीय जीवन में खुशी और संतुलन के लिए निर्विवाद रूप से एक महत्वपूर्ण संस्था बनी रही है।

विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर सबसे पहले संवेदनाएं जताने वाले लोगों में से थे। उन्होंने पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक नौसेना अधिकारी और उसके बाद सार्वजनिक सेवा के प्रिंस फिलिप के लंबे रिकॉर्ड का भी जिक्र किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘महारानी के प्रति उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और लगाव को लेकर उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Britain mourns the death of Prince Philip

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे