लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: चुनाव से पहले मंदिर में पहुंचे जॉनसन, कहा- इस देश में नस्लवाल या भारत विरोधी भावना के लिए नहीं है कोई जगह

By भाषा | Updated: December 9, 2019 08:23 IST

चटक गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी में 31 वर्षीय संरक्षणवादी सायमंड्स ने शनिवार को 55 वर्षीय जॉनसन के साथ लंदन के उत्तर पश्चिम इलाके नेसडेन में प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर जाकर अपना पहला आधिकारिक अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देजॉनसन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी ओपिनयन पोल में विपक्षी लेबर पार्टी से आगे चल रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ब्रिटिश भारतीयों ने पहले भी कंजरवेटिव को जीतने में मदद करने में भूमिका निभायी है।

ब्रिटेन में गुरुवार को होने वो आम चुनावों से पहले प्रवासी भारतीयों को आकर्षित करने के लिये ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपनी महिला मित्र कैरी सायमंड्स के साथ यहां एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में दर्शन के लिये पहुंचे और नया भारत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के मिशन में उनके साथ मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

चटक गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी में 31 वर्षीय संरक्षणवादी सायमंड्स ने शनिवार को 55 वर्षीय जॉनसन के साथ लंदन के उत्तर पश्चिम इलाके नेसडेन में प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर जाकर अपना पहला आधिकारिक अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी नये भारत का निर्माण कर रहे हैं। ब्रिटिश सरकार में हम इस प्रयास में उनका समर्थन करेंगे।’’

जॉनसन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी ओपिनयन पोल में विपक्षी लेबर पार्टी से आगे चल रही है। कश्मीर के मुद्दे पर लेबर पार्टी के कथित भारत विरोधी रूख की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए जॉनसन ने कहा, ‘‘इस देश में किसी भी प्रकार के नस्लवाल या भारत विरोधी भावना के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है।’’

तिलक लगाये और गले में माला पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ब्रिटिश भारतीयों ने पहले भी कंजरवेटिव को जीतने में मदद करने में भूमिका निभायी है। जब मैंने नरेंद्र (मोदी) भाई से यह कहा तो वह हंसने लगे और बोले कि भारतीय सदैव जीतने वाले के साथ रहते हैं।’’ 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा