लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने बी1.617.2 वैरियेंट से निपटने के लिए यात्रा, जमावड़ों पर क्षेत्रवार दिशा-निर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:38 IST

Open in App

लंदन, 25 मई ब्रिटेन ने मंगलवार को गैर-जरूरी यात्राओं पर रोक लगाने और कोरोना वायरस के बी1.617.2 वैरियेंट (स्वरूप) से निपटने के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए जिन्हें लेकर सरकार पर ‘‘भ्रम और अनिश्चितता’’ के आरोप लग रहे हैं।

कोरोना वायरस के बी1.617.2 स्वरूप को सबसे पहले भारत में चिह्नित किया गया।

प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सरकार ने ना तो उनसे सलाह ली और ना ही उन्हें सूचित किया, बस सरकार की कोरोना वायरस पाबंदियों संबंधी वेबसाइट पर पिछले कुछ दिनों में दिशा-निर्देशों में बदलाव कर दिया गया। यह बदलाव आठ क्षेत्रों बेडफोर्ड काउंसिल, डरवेन काउंसिल सहित ब्लैकबर्न, बोल्टन मेट्रोपॉलिटन काउंसिल, बर्नली काउंसिल, किर्कलीस काउंसिल, लेसिस्टर काउंसिल, हुनस्लो काउंसिल और नॉर्थ टिनेसाइड काउंसिल के लिए किए गए हैं।

दिशा-निर्देश में इंग्लैंड के इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर के भीतर भी एकत्र होने से मना किया गया है, हालांकि देश के अन्य भागों में लॉकडाउन में ढील के तहत घर के भीतर लोगों के जमा होने पर कोई पाबंदी नहीं है।

वेबसाइट के अनुसार, ‘‘जिन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है.... जहां तक संभव हो सके बंद जगहों के बजाय खुली जगह में मिलें, जिन लोगों के साथ आप घर में नहीं रहते हैं, उनसे कम से कम दो मीटर की दूरी बनाकर रखें, साथ नहीं रहने वालों में वे सभी मित्र और परिजन भी आते हैं जो आपके मकान में साथ नहीं रहते, जरूरी नहीं होने पर प्रभावित क्षेत्र से बाहर आने-जाने से बचें, जैसे कि अगर आप घर से काम कर सकते हैं तो वहीं से करें, शिक्षा के लिए भी यही लागू है।’’

लेकिन, नये दिशा-निर्देशों को बिना प्रचार के घोषित किए जाने के कारण विवाद पैदा हो गया है।

लिबरल डेमोक्रेट सांसद और कोरोना वायरस पर सर्वदलीय संसदीय समूह की अध्यक्ष लायला मोरोन ने कहा, ‘‘यह बड़ा नीतिगत बदलाव है जिसका लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण असर होगा। बिना किसी घोषणा के सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर इसे अपडेट कर देना भ्रम और अनिश्चितता पैदा करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि महामारी के दौरान स्पष्ट संदेह देने का महत्वपूर्ण पाठ अभी भी नहीं सीखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा