लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन है तीसरी लहर के प्रारंभिक चरण में: भारतीय मूल के ब्रिटिश वैज्ञानिक की चेतावनी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:47 IST

Open in App

लंदन, 31 मई ब्रिटिश सरकार को परामर्श दे रहे भारतीय मूल के एक मशहूर वैज्ञानिक ने इस बात के संकेत देते हुए चेतावनी दी है कि ब्रिटेन कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के प्रारंभिक चरण में हैं । साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन से 21 जून से लॉकडाउन हटाने की योजना को कुछ हफ्ते के लिए टालने की अपील की है।

बीबीसी ने सोमवार को खबर दी कि सरकार के ‘न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट एडवाइजरी ग्रुप (नर्वटैग) के सदस्य और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि गुप्ता ने कहा कि वैसे तो नये मामले अपेक्षाकृत कम हैं लेकिन कोविड-19 के बी.1.617 स्वरूप ने (संक्रमण के) ‘तेजी से बढ़ने ’ की आशंका को बल दिया है।

ब्रिटेन में रविवार को लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के 3000 से अधिक नये मामले सामने आये थे। उससे पहले, ब्रिटेन ने 12 अप्रैल के बाद यह आंकड़ा पार नहीं किया है।

गुप्ता ने प्रधानमंत्री से 21 जून से लॉकडाउन हटाने की योजना को कुछ हफ्ते के लिए टालने की अपील भी की ।

देश में कोविड-19 के कुल मामले 4,499,939 तक पहुंच गये हैं और अब तक 1,28,043 मरीजों ने अपनी जान गंवायी है।

गुप्ता ने कहा कि ब्रिटेन पहले से तीसरी लहर की गिरफ्त में है और तीन चौथाई नये मामलों में कोरोना वायरस का वह स्वरूप मिला है जो भारत में सामने आया।

उन्होंने कहा, ‘‘ वाकई, फिलहाल मामले तो कम हैं लेकिन सभी लहरें कम आंकड़े से ही शुरू होती हैं, लेकिन बाद में वे विस्फोटक हो जाती हैं, इसलिए यह अहम तत्व है कि हमें यहां जो दिख रहा है वह शुरूआती लहर है। ’’

उन्होंने कहा कि लेकिन ब्रिटेन में जितने लोगों को टीका लगा है, उस हिसाब से शायद इस लहर को पिछली लहरों की तुलना में सशक्त रूप से सामने आने में वक्त लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक