लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने समूह सात के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:57 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 अप्रैल ब्रिटेन की मेजबानी में अगले महीने होने वाली समूह सात के विदेश और विकास मंत्रियों की बैठक में आमंत्रित अतिथि देशों में भारत शामिल है। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लंदन में होने वाली बैठक में समूह सात (जी-7) देशों - कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ही यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्री शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि बैठक के दौरान कोविड संबंधी सुरक्षा उपायों के बीच यह बैठक तीन से पांच मई के बीच होगी।

ऐसी संभावना है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को शिखर सम्मेलन के कुछ हिस्सों में शामिल किया जाएगा।

एफसीडीओ ने कहा कि विदेश मंत्री ने इस वर्ष समूह सात के विदेश और विकास मंत्रियों की बैठक के कुछ हिस्सों में शामिल होने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका और आसियान के अध्यक्ष एवं महासचिव को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को संसद में बैठक की योजनाओं की पुष्टि की और कहा कि कहा कि यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों के लिए एक साथ आने का मौका होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला