लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के अंतिम दौर में है ब्रिटेन: विदेश मंत्री डोमेनिक राब

By भाषा | Updated: May 2, 2021 18:46 IST

Open in App

लंदन, दो मई ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमेनिक राब ने रविवार को कहा कि उनका देश कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के अंतिम दौर में है और इस समय ब्रिटेन के लिए सर्तक बने रहना जरूरी है।

विदेश मंत्री लॉकडाउन से निकलने की सरकार की योजना का बचाव कर रहे थे। 17 मई को लॉकडाउन से जुड़े नियमों में और ढील दी जाएगी और 21 जून को लॉकडाउन से जुड़े नियम करीब-करीब खत्म हो जाएंगे।

कुछ समूहों और रेस्त्राओं जैसे व्यापारों ने प्रतिबंध तेजी से हटाने की मांग की है।

राब ने समाचार चैनल 'स्काई न्यूज' से कहा, ''हम अब सबसे मुश्किल दौर को पीछे छोड़ने के करीब हैं और मुझे लगता है कि हमें अब भी सर्तक बने रहने की जरूरत है। जैसा मैंने कहा है कि हमें अब तक जो लाभ मिले हैं, उन्हें हम खोना नहीं चाहेंगे और न ही लोगों ने जो त्याग किए हैं, उन्हें बेकार जाने देना चाहेंगे। 21 जून तक पहुंचते-पहुंचते लगभग सभी सामाजिक प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे, इसलिए बस थोड़ा और समय बचा है लेकिन हमारे लिए यह सब सावधानी के साथ करना सही होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल