लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट पर दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, तत्काल प्रभाव से रोकी गईं उड़ानें, हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2018 17:38 IST

गैटविक एयरपोर्ट के चीफ ऑपरेटिंग अफसर क्रिस वुडरूप ने बीबीसी न्यूज से कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है और वो ड्रोन को निष्क्रिय कर रही है।

Open in App

ब्रिटेन के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक पर बुधवार और गुरुवार को संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए देखे गये। ड्रोन की संदिग्ध उड़ान के वक्त एयरपोर्ट पर करीब हजार यात्री मौजूद थे। हमले के बाद एयरपोर्ट पर माहौल अस्तव्यस्त हो गया है।

बुधवार रात को गैटविक एयरपोर्ट पर दो ड्रोन जैसे यंत्र उड़ते हुए दिखायी दिए थे। बीबीसी न्यूज के अनुसार गुरुवार कौ गैटविक एयपोर्ट से करीब एक लाख  10 हजार यात्री अलग-अलग गंतव्य के लिए उड़ाने भरने वाले थे। 

पुलिस ड्रोन विमानों को उड़ाने वालों की तलाश कर रही है। गुरुवार को ग्रीनीच टाइम के अनुसार शाम सात बजे भी एक ड्रोन एयरपोर्ट के ऊपर उड़ता हुआ दिखा. 

गैटविक एयरपोर्ट से यातायात करने वाले यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वो एयरपोर्ट पहुँचने से पहले अपने फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर ले। यात्रियों को हिदायत दी गयी है कि वो एयरपोर्ट जाने से पहले रद्द विमानों की सूची देख लें।

गैटविक एयरपोर्ट के चीफ ऑपरेटिंग अफसर क्रिस वुडरूप ने बीबीसी न्यूज से कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है और वो ड्रोन को निष्क्रिय कर रही है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात को ड्रोन दिखने की वजह से करीब 10 हजार यात्रियों का यातायात प्रभावित हुआ। वहीं गुरुवार को यह संख्या एक लाख 10 से अधिक रही। 

अधिकारियों ने गैटविक एयरपोर्ट आने वाले विमानों को हीथ्रो, लुटन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, कार्डिफ, ग्लासगो, पैरिस और एम्सटर्डम हवाईअड्डों को मोड़ दिया। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला