पत्थर में बदल रही है पांच साल की बच्ची, बीस लाख लोगों में से सिर्फ एक को होती है यह दुर्लभ बीमारी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 4, 2021 22:43 IST2021-07-04T16:28:03+5:302021-07-04T22:43:15+5:30

ब्रिटेन में एक पांच महीने की बच्ची पत्थर में बदल रही है। यह एक आनुवांशिक स्थिति के कारण हो रहा है, जिसमें पीड़ित की मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं। 

britain five year old girl is turning into a stone only one in two million people is this rare disease | पत्थर में बदल रही है पांच साल की बच्ची, बीस लाख लोगों में से सिर्फ एक को होती है यह दुर्लभ बीमारी

पांच साल की लेक्सी का शरीर दुर्लभ बीमारी के कारण पत्थर में बदल रहा है।

Highlightsदुर्भल बीमारी के कारण पांच साल की लेक्सी धीरे-धीरे पत्थर में बदल रही है। लेक्सी को फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकंस प्रोग्रेसिवा नामक बीमारी है। दुनिया में 20 लाख लोगों में से यह बीमारी सिर्फ एक व्यक्ति को होती है। 

ब्रिटेन में एक पांच महीने की बच्ची पत्थर में बदल रही है। यह एक आनुवांशिक स्थिति के कारण हो रहा है, जिसमें पीड़ित की मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं। 

इस साल 31 जनवरी को लेक्सी रॉबिंस का जन्म दूसरी आम बच्ची की तरह ही हुआ था। बस वह अपने अंगूठे और पैर की अंगुलियों को हिला नहीं पाती थी। 

जिसके बाद चिंतित परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जीवन हर लेने वाली बीमारी फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकंस प्रोग्रेसिवा (एफओपी) का पता चलने में कुछ वक्त लगा। यह बीमारी करीब बीस लाख लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति में होती है। 

अप्रैल में उसका एक्सरे किया किया गया। जिसमें सामने आया कि उसके पैर में दोहरे जोड़ वाले अंगूठे हैं। 

एफओपी कंकाल के बाहर हड्डियों के गठन और उसकी गतिविधियों को रोकता है। माना जाता है कि यह मांसपेशियों और संयोजनी ऊतकों को हड्डी में बदल देता है। इस तरह आमतौर पर इस तरह की स्थिति से मनुष्य का शरीर पत्थर में बदल जाता है। 

इस तरह की बीमारी का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। उनका औसत आयु करीब 40 साल होती है। इस बीमारी के कारण मामूली से चोट भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। 

लेक्सी की मां एलेक्स ने बताया कि हमें शुरू में यह बताया गया कि उसे एक सिंड्रोम है और वह शायद चल नहीं पाएगी, लेकिन हमें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ क्योंकि वह मजबूत है और लातें मारती हैं। उन्होंने कहा कि वह रात भर सोती है, मुस्कुराती है और लगातार हंसती रहती है। मैनें उसे शायद ही कभी रोते देखा है। 

लेक्सी के माता-पिता ने इसका इलाज खोजने के लिए शोध के लिए धन जुटाना शुरू किया है। साथ ही अन्य माता-पिता को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रहे हैं। 

Web Title: britain five year old girl is turning into a stone only one in two million people is this rare disease

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे