लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने विदेशी डॉक्टरों, नर्सों के लिए कामकाजी वीजा की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:09 IST

Open in App

लंदन, 23 नवंबर ब्रिटेन सरकार ने भारत समेत ऐसे सभी विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के वीजा की अवधि एक साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जिनके वीजा की अवधि 31 मार्च 2021 के पहले खत्म हो रही है।

सरकार ने इस संबंध में पूर्व में भी घोषणा की थी और कहा था कि स्वास्थ्य क्षेत्र के ऐसे पेशेवर, जिनके वीजा की अवधि इस साल मार्च और अक्टूबर के बीच खत्म हो रही है, उसकी अवधि बढ़ाई जाएगी। इस फैसले से 6,000 से ज्यादा डॉक्टरों, नर्सों अन्य चिकित्साकर्मियों को लाभ मिलेगा।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस से मुकाबले में ब्रिटेन में विदेश के स्वास्थ्य पेशेवरों के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करते हैं। इस कठिन समय में उनके कार्यों के कारण हम उनके वीजा की अवधि को 12 महीने के लिए विस्तारित कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि इससे अग्रिम मोर्चे पर कार्य में जुटे 6,000 लोगों को फायदा होगा और उनके परिवार वालों के भी हम शुक्रगुजार हैं।’’

वीजा अवधि विस्तार का लाभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और स्वतंत्र तौर पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों तथा चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वालों कर्मियों को मिलेगा। वीजा पर किसी तरह का शुल्क भी नहीं लगेगा। इसका फायदा लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को आवेदन देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?