लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के देशों और अमेरिका के पूर्ण टीकाकरण करने वाले यात्रियों को पृथक-वास से छूट दी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:52 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 जुलाई ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को कहा कि अगले सोमवार से अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल देशों से आने वाले उन मुसाफिरों को 10 दिन के अनिवार्य पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी जिन्हें कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण करवा लिया है।

फिलहाल, ब्रिटेन में कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने वाले लोगों को ही इन देशों से लौटने पर पृथक-वास में जाने से छूट मिलती थी।

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा, “हमने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से शुरू करने के अपने सफर में काफी प्रगति की है और आज यह एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।”

बहरहाल, भारत अंतरराष्ट्रीय यातायात प्रणाली की लाल सूची में है जो सफर पर रोक लगाती है और ब्रिटेन के निवासियों के लौटने पर होटल में 10 दिन तक पृथक-वास में रहने को जरूरी करती है। इस दर्जे पर अगली समीक्षा अगले हफ्ते के मध्य में होने की संभावना है।

पहली बार भारत में पकड़ा गया वायरस का डेल्टा स्वरूप ब्रिटेन में काफी फैल रहा है, इसलिए यात्रा परामर्श पर भारत की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

इस बीच दो अगस्त को स्थानीय समयनुसार सुबह चार बजे से यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी द्वारा स्वीकृत पूर्ण टीके लगवाने वाले यूरोपीय संघ में शामिल देशों के यात्री देश में आ सकते हैं और उन्हें पृथक-वास में नहीं रहना होगा। इसी तरह से अमेरिका से आने वाले लोगों को वे टीके लगवाने पर पृथक-वास से छूट मिलेगी जिनको खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मंजूरी दी है या स्विस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगवाने वालों को पृथक-वास से छूट मिलेगी।

अमेरिका और ईयू में शामिल देशों से आने वाले लोगों को इंग्लैंड के लिए आगमन करने से पहले जांच करानी होगी । फ्रांस को इस छूट से बाहर रखा गया है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, “ ईयू और अमेरिका में पूर्ण टीकाकरण कराने वाले यात्रियों के लिए पृथक-वास मुक्त सफर की शुरुआत करने से हम सामान्य हालात की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब