लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने बुजुर्गों-निशक्तों की देखभाल करने वाले विदेशी कर्मियों के वीजा नियमों में ढील दी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:14 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 25 दिसंबर ब्रिटेन ने भारत सहित अन्य देशों से आने वाले सामाजिक देखभाल कामगार, देखभाल सहायक, घरेलू सहायक के वीजा नियमों में ढील दी है। इस श्रेणी में आने वाले कर्मी जल्द ही ब्रिटिश स्वास्थ्य एवं केयर वीजा के लिए 12 महीने के लिए योग्य होंगे। सरकार ने यह अस्थायी कदम इस क्षेत्र में कर्मियों की कमी के मद्देनजर उठाया है।

ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि योजना में अस्थायी बदलाव के बाद बुजुर्गों की देखाभाल करने वाले कामगारों की संख्या बढ़ाने के लिए हजारों अतिरिक्त देखभाल कर्मियों की भर्ती की जा सकेगी। इस बदलाव के बाद नियोक्ता अंतर को पाटने के लिए अर्हता रखने वाले कर्मियों की जल्द, सस्ते और आसान तरीके से भर्ती कर सकेंगे।

सरकार ने बताया कि ये अतिरिक्त कर्मी उसके द्वारा समर्थित देखभाल गृहों के अलवावा बुजुर्गों और निशक्तों की उनके घर में ही देखभल करने में सहायता कर सकेंगे।

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, ‘‘ देखभाल क्षेत्र महामारी की वजह से अभूतपूर्व तरीके से चुनौती का सामना कर रहा है और इसके मद्देनजर हमने स्वास्थ्य और देखभाल वीजा नियमों में बदलाव किया गया जिससे कामगारों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी और कुछ दबाव कम होगा जो हम मौजूदा समय में महसूस कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमाारी आव्रजन के लिए नयी योजना है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना (एनएचएस) और विस्तृत स्वास्थ्य और देखभाल क्षेत्र को समर्थन की हमारी प्रतिबद्धता को ब्रिटेन में स्वाथ्य पेशेवरों को रहने और काम करने को आसान बनाकर पूरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल