लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा साल 2020

By भाषा | Updated: December 21, 2020 12:56 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 दिसंबर दुनिया भर की तरह ब्रिटेन के लिए भी वर्ष 2020 कोरोना वारयस महामारी की भेंट चढ़ गया, लेकिन साल के अंत में मानवीय परीक्षणों के दौरान ‘‘सुरक्षित एवं प्रभावी’’ पाए गए कोविड-19 टीकों ने उम्मीद की किरण दिखाई कि अगला साल लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य लेकर आएगा।

इनमें से एक टीका भारत और ब्रिटेन के संबंधों के वास्तव में मजबूत होने का प्रतीक बन गया है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने दिसंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान कहा, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बीच साझेदारी ब्रिटेन और भारत के संबंधों का प्रतीक है: एक ऐसा टीका, जो ब्रिटेन में विकसित किया गया और भारत में बनाया गया, जिसके लिए लोगों की जान बचाने की खातिर हमारे सबसे तेज दिमागों ने मिलकर काम किया।’’

राब ने ऐसे समय में भारत की यात्रा की, जब संक्रमण के कारण डिजिटल मुलाकात को ही तरजीह दी रही है। ब्रेक्जिट के मद्देनजर राब की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम है।

ऑक्सफोर्ड को टीकाकरण के लिए अभी नियामक की मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन ब्रिटेन में कोविड-19 से निपटने के लिए फाइजर/बॉयोएनटेक का टीका आठ दिसंबर से लगना आरंभ हो गया।

उत्तरी आयरलैंड की 90 साल की मार्गरेट ‘‘मैगी’’ कीनान कोविड-19 से बचाव के लिए फाइजर/बायोएनटेक द्वारा निर्मित टीका लगवाने वाली दुनिया की पहली व्यक्ति बनीं और इसी के साथ ब्रिटेन के इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत भी हो गई।

इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड के भारतीय मूल के 87 वर्षीय डॉ हरि शुक्ला और उनकी 83 वर्षीय पत्नी रंजन दुनिया में भारतीय मूल के पहले दंपति बने, जिन्हें कोविड-19 का टीका दिया गया।

इस टीकाकरण अभियान ने संकटग्रस्त रहे इस साल के समापन की शुरुआत का संकेत दिया।

ब्रिटेन के भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने अवकाश योजना और कई अन्य सहायता योजनाएं लाकर कोविड-19 के दौरान अर्थव्यवस्था को लड़खड़ाने से रोकने में मदद की।

सुनक ने ने दिवाली के मौके पर लंदन में अपने आवास 11, डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर रंगोली से सजावट की और दरवाजे पर चार दीप जलाए। यह पहली बार है जब डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली पर दीप जलाए गए।

भारतीय मूल के 40 वर्षीय वित्त मंत्री सुनक की शादी इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पुत्री अक्षत मूर्ति से हुई है। सुनक वर्षों से "हिंदू होने पर गौरवान्वित" होने की बात करते रहे हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सामने ‘ब्रेक्जिट’ समझौते के रूप में इस साल पहले ही एक बड़ी चुनौती थी। कोरोना वारयस ने उनकी चुनौती और बढ़ा दी। जॉनजन अपनी सगाई की घोषणा के कुछ ही सप्ताह बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और उन्हें आईसीयू में रहना पड़ा। वह अप्रैल में स्वस्थ हुए।

महामारी की शुरुआत में प्रिंस चार्ल्स समेत कई हस्तियां संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक-वास में रहीं।

इस साल प्रिंस चार्ल्स के बेटे और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मर्केल ने अपने आप को शाही परिवार की जिम्मेदारियों से अलग कर लिया और यह दम्पत्ति अपने बेटे आर्ची के साथ अमेरिका में बस गया।

इस बीच, प्रिंस विलियम्स भी संक्रमित पाए गए, लेकिन उन्होंने इसका खुलासा बाद में किया।

कई अध्ययनों में यह बात भी सामने आई कि कोरोना वायरस का भारतीयों समेत जातीय अल्पसंख्यकों पर विशेष रूप से प्रतिकूल असर पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला