लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने म्यामां में सैन्य तख्तापलट की निंदा की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:16 IST

Open in App

लंदन, एक फरवरी ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को म्यामां में हुए सैन्य तख्तापलट की कड़ी निंदा की। साथ ही देश की शीर्ष नेता आंग सान सू ची और राष्ट्रपति विन मिन्त समेत अवैध रूप से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने का आह्वान किया।

म्यांमा की सेना ने सोमवार को तख्तापलट के बाद सू ची के अलावा सत्तारूढ़ दल के कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट करके कहा, ‘‘ मैं म्यामां में हुए तख्तापलट और आंग सान सू ची समेत अन्य नागरिकों को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने की निंदा करता हूं। लोगों के वोट का हर हाल में सम्मान होना चाहिए और नेताओं का रिहा किया जाना चाहिए।’’

वहीं, ब्रिटेन सरकार के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ म्यांमा की सेना द्वारा एक फरवरी को लागू किए गए आपातकाल की ब्रिटेन निंदा करता है। देश की शीर्ष नेता आंग सान सू ची समेत सरकार के अन्य नेताओं एवं नागरिक समाज के लोगों को हिरासत में लिया जाना निंदनीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब