लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने स्वयंसेवियों से ओमीक्रोन संक्रमण की लहर से लड़ने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:01 IST

Open in App

लंदन, 14 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का मुकाबला करने के लिए बूस्टर कार्यक्रम को तेज किए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हजारों स्वयंसेवकों को खरीदारी क्षेत्रों, स्टेडियमों और रेसकोर्स में नए टीकाकरण केंद्रों पर सेवा देने का आह्वान कर रहे हैं।

जॉनसन द्वारा ओमीक्रोन के ज्वार को रोकने के लिए इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को बूस्टर टीका देने का लक्ष्य निर्धारित करने के दो दिन बाद यह अभियान शुरू हुआ है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ओमीक्रोन संक्रमणों की संख्या हर दो से तीन दिनों में दोगुनी हो रही है, और स्वरूप के अब एक दिन में लगभग 2,00,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें हजारों- लाखों लोगों की मदद की जरूरत है- टीका देने में प्रशिक्षित से लेकर प्रबंधकों तक की।” उन्होंने कहा, “हजारों लोग पहले ही अपना समय दे चुके हैं - लेकिन हम चाहते हैं कि आप फिर से आगे आएं, हमारे शानदार जनरल प्रैक्टिश्नरों, डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों के साथ काम करने के लिए, टीका देने और जीवन बचाने के लिए।”

इंग्लैंड भर में टीकाकरण केंद्रों पर सोमवार को लंबी कतारें दिखीं जब नेशनल हेल्थ सर्विस ने सरकार के लक्ष्य को एक दिन में 10 लाख खुराकें देने की मुहिम तेज कर दी है जो दैनिक औसत से दोगुना से अधिक है।

उपप्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने मंगलवार को कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के विस्तार में साजो-सामान संबंधी समस्याएं अगले एक सप्ताह के दौरान कम हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल