लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने ब्रैक्जिट विवाद में उत्तरी आयरलैंड पर ईयू के दृष्टिकोण को आक्रामक बताया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:48 IST

Open in App

फलमाउथ (इंग्लैंड), 13 जून (एपी) जी 7 सम्मेलन पर ब्रैक्जिट की छाया बने रहने के बीच ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ (ईयू) पर यह ‘आक्रामक’ दृष्टिकोण अपनाने का आरोप लगाया है कि उत्तरी आयरलैंड पूरी तरह ब्रिटेन का हिस्सा नहीं है ।

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ब्रैक्जिट के बाद के व्यापार प्रबंधों को लेकर उलझे हुए हैं जिससे ब्रिटेन के अंग उत्तरी आयरलैंड में सौसेज (मांस का एक विशेष व्यंजन) की पहुंच प्रतिबंधित हो सकती है। यूनाइटेड किंगडम का उत्तरी आयरलैंड एकमात्र वह हिस्सा है जिसकी सीमा 27 देशों के संगठन ईयू से मिलती है। इस विवाद से उत्तरी आयरलैंड में राजनीतिक तनाव पैदा हो रहा है जहां कुछ लोग अपने आप को ब्रिटिश, तो कुछ आयरिश मानते हैं।

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार इंग्लैंड के कार्बिस बे में जब सम्मेलन के मौके पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैंक्रो से मिले तो उन्होंने उनसे सवाल किया कि यदि टॉलोजी से सौसेज को पेरिस नहीं पहुंचने दिया जाए तो वह कैसा महसूस करेंगे।

इस पर मैंक्रो ने कहा कि यह तुलना सही नहीं है क्योंकि पेरिस और टॉलोजी तो एक ही देश के हिस्से हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात से इनकार नहीं किया कि मैक्रों ने ऐसी टिप्पणियां की है। उसने कहा कि वह यह बता रहे थे ‘‘कि टॉलोजी और पेरिस क्षेत्रीय भौगोलिक एकरूपता में हैं जबकि उत्तरी आयरलैंड द्वीप पर है । राष्ट्रपति इस बात पर जोर देना चाहते थे कि स्थिति बिल्कुल भिन्न है और इस प्रकार की तुलना उपयुक्त नहीं है। ’’

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमनिक राब ने कहा कि उत्तरी आयरलैंड के ब्रिटेन का अभिन्न हिस्सा नहीं होने का दृष्टिकोण ‘‘ न केवल आक्रामक है बल्कि इसका उत्तरी आयरलैंड के समुदायों पर असली वैश्विक असर है, इससे बड़ी चिंता और डर पैदा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला