लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने प्रतिभागियों को कोविड-19 से संक्रमित करने से जुड़े परीक्षण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:15 IST

Open in App

लंदन, 17 फरवरी (एपी) ब्रिटेन के नियामकों ने दुनिया के पहले ‘‘कोरोना वायरस ह्यूमन चैलेंज ट्रायल’’ को मंजूरी दे दी है। इसके तहत संक्रमण के प्रसार पर अध्ययन के लिए प्रतिभागी जानबूझकर संक्रमित होंगे।

सरकार ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन के क्लीनिकल ट्रायल से संबंधित नियामक ने परीक्षण को मंजूरी दे दी है और एक महीने के भीतर यह शुरू होगा। इस परीक्षण का मकसद कोविड-19 से बचाव के लिए और प्रभावी टीका तथा उपचार पद्धति को विकसित करना है।

अध्ययनकर्ता 18-30 साल उम्र के 90 प्रतिभागियों की तलाश कर रहे हैं जिन्हें ‘‘सुरक्षित और नियंत्रित माहौल में’’ कोविड-19 से संक्रमित किया जाएगा।

अध्ययन के जरिए पता लगाया जाएगा कि किसी के संक्रमित होने के लिए वायरस की कितनी मौजूदगी होनी चाहिए।

युवाओं से स्वेच्छा से इस परीक्षण में हिस्सा लेने को कहा गया है क्योंकि कोरोना वायरस से गंभीर खतरे का उन्हें बहुत कम जोखिम है। अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला