लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने कोविड के नये उपचार को मंजूरी दी, ओमीक्रोन के खिलाफ हो सकता है कारगर

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:20 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दो दिसंबर ब्रिटेन के औषधि नियामक ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक नये एंटीबॉडी उपचार को मंजूरी दे दी, जिसके बारे में उसका मानना है कि यह ओमीक्रोन जैसे नये स्वरूप के खिलाफ भी कारगर होगा।

औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि सोट्रोविमैब, कोविड के हल्के से मध्यम संक्रमण से पीड़ितों के लिए हैं, जिनमें गंभीर रोग विकसित होने का अधिक खतरा है।

जीएसके और वीआईआर बायोटेक्नोलॉजी द्वारा विकसित सोट्रोविमैब एक खुराक वाली एंटीबॉडी है और यह दवा कोरोना वायरस के बाहरी आवरण पर स्पाइक प्रोटीन से जुड़कर काम करती है। इससे यह वायरस को मानव कोशिका में प्रवेश करने से रोक देती है।

एमएचआरए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ जून रैन ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पास अब उन लोगों के लिए कोविड-19 का एक सुरक्षित और कारगर उपचार सोट्रोविमैब है, जिनमें गंभीर रोग विकसित होने का खतरा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें गुणवत्ता, सुरक्षा और कारगरता पर समझौता नहीं किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए लोग यह विश्वास कर सकते हैं कि एमएचआरए ने सभी उपलबध आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया है।

एमएचआरए ने कहा कि 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के 40 किग्रा वजन से अधिक के व्यक्तियों के लिए इसके उपयोग की मंजूरी दी गई है ।

एमएचआरए ने कहा, ‘‘यह जानना अभी जल्दबाजी होगी कि ओमीक्रोन स्वरूप का सोट्रोविमैब की कारगरता पर क्या कोई प्रभाव पड़ता है, लेकिन वे इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए विनिर्मिताओं के साथ काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला