लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है: चीन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:30 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, दो जून चीन ने बुधवार को कहा कि ब्रिक्स उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग का एक 'मॉडल' है और यह संयुक्त राष्ट्र केंद्रित अंतरराष्ट्रीय प्रणाली और बहुपक्षवाद का समर्थन करता है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की ऑनलाइन बैठक के एक दिन बाद चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि बैठक में कोविड-19, बहुपक्षवाद और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई और इन मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी।

ब्रिक्स पांच देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है।

वर्ष 2021 के लिए ब्रिक्स का अध्यक्ष होने के नाते भारत ने इस बैठक की मेजबानी की थी जिसमें चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्री ग्रेस नालेदी मंडिसा पांडोर और ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रांको ने हिस्सा लिया एवं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी अध्यक्षता की थी।

प्रवक्ता ने कहा कि वांग यी ने बैठक में कहा कि ‘‘ब्रिक्स उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है।’’

वांग ने कहा, ‘‘एक सदी में बड़े बदलावों और एक वैश्विक महामारी के सामने, ब्रिक्स को लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने, वैश्विक विकास और विश्व शांति में योगदान करने के लिए काम करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिक्स को वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने और आम चुनौतियों के लिए वैश्विक प्रतिक्रिया को मजबूती प्रदान करने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ब्रिक्स भागीदारों के साथ करीबी सहयोग में काम करने के लिए तैयार हैं।’’

बहुपक्षीय प्रणाली को मजबूत करने और सुधार के संबंध में संयुक्त बयान पर एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बहुपक्षवाद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह बयान पांच ब्रिक्स देशों के प्रयासों का परिणाम है और अधिकांश देशों की साझा आकांक्षा को दर्शाता है। इस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम सहमति बननी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी