लाइव न्यूज़ :

ब्राजील की संसद ने सरकार के कोविड महामारी प्रबंधन की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:22 IST

Open in App

साओ पाउलो (ब्राजील), 28 अप्रैल (एपी) ब्राजील की सीनेट ने सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के प्रबंधन की जांच मंगलवार को शुरू की और विश्लेषकों का कहना है कि इस जांच से राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की फिर से चुने जाने की उम्मीदें बाधित हो सकती हैं।

बोलसोनारो बीमारी पर नियंत्रण के लिये पाबंदियां लगाने का विरोध करने वाली दुनिया की सबसे प्रमुख शख्सियतों में से एक हैं और उन्होंने इन पाबंदियों के प्रभावों की अनदेखी की है। उन्होंने उन दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जिन्हें वैज्ञानिक बेकार कहते हैं। आलोचकों का कहना है कि उनकी नीतियों और टीकाकरण के लिये ढुलमुल अभियान ने कोरोना वायरस के कारण दुनिया में हुई दूसरी सबसे ज्यादा मौतों में योगदान किया।

जांच का औपचारिक उद्देश्य आपराधिक आरोप नहीं है, लेकिन यह संभवत: आरोपों को जन्म दे सकती है। इतना ही नहीं 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले यह शर्मनाक आरोपों की वजह भी बन सकती है।

बोलसोनारो हालांकि कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए गवर्नर और मेयर को यह कहते हुए दोषी ठहराते रहे हैं कि गतिविधियों पर उनकी पाबंदियों से कोरोना वायरस से कहीं ज्यादा परेशानी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना