लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के बोलसोनारो लिबरल पार्टी में शामिल, फिर से चुने जाने पर है नजर

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:57 IST

Open in App

ब्रासीलिया, 11 नवंबर (एपी) दो साल से बिना किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने 2022 में फिर से चुने जाने के लिए समर्थन पाने को लेकर मध्यमार्गी लिबरल पार्टी के साथ एक समझौता किया है। पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी साझा की गई।

बयान में बुधवार को कहा गया कि राजधानी ब्रासीलिया में बोलसोनारो और लिबरल पार्टी के नेता वाल्देमार कोस्टा नेटो के बीच बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पार्टी के अधिकारियों में राष्ट्रपति का औपचारिक नामांकन 22 नवंबर को होगा।

बोलसोनारो अपने प्रतिद्वंद्वी, पूर्व राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डि सिल्वा के खिलाफ लड़ने में सहायता पाने की मंशा से यह गठबंधन करना चाहते हैं। "लूला,"के रूप में प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रपति को शुरुआती चुनावों में बोलसोनारो पर अच्छी बढ़त हासिल है। तथाकथित ‘सेंट्राओ’ समूह का हिस्सा बनने वाली पार्टियों में से एक में शामिल होना भी बोलसोनारो का उनकी 2018 की अभियान रणनीति से हटने का संकेत देता है, जब उन्होंने समूह की प्राचीन राजनीतिक प्रथाओं की तीखी आलोचना की थी।

स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ रियो डी जनेरियो में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर मौरिसियो सैंटोरो ने कहा, "यह बहुत प्रतीकात्मक है कि कैसे बोलसोनारो ने ब्राजील की राजनीति के पारंपरिक खेल खेलना शुरू कर दिया है।"

उन्होंने कहा "पीएल (लिबरल पार्टी) बोलसोनारो की नैया पार लगाने में मदद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला