लाइव न्यूज़ :

'देश टूट गया है और हम कुछ नहीं कर सकते', कोरोना की मार पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो ने खत्म की सब्सिडी

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2021 20:56 IST

ब्राजील दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने बुधवार को कहा कि उनका देश टूट गया हैउन्होंने देश के नागरिकों को मिलने वाली कई सब्सिडी को समाप्त कर दिया है।ब्राजील में कोरोना वायरस से लगभग 200, 000 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने बुधवार को कहा कि उनका देश टूट गया है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर पा रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के नागरिकों को मिलने वाली कई सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। बता दें कि ब्राजील में कोरोना वायरस से लगभग 200, 000 लोगों की मौत हुई है।

इसी बीच मंगलवार को लोगों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर आर्थिक राहत की मांग की। सेना के एक अधिकारी ने राजधानी ब्रासीलिया में कहा, 'ब्राजील टूट गया है मालिक, मैं कुछ नहीं कर सकता।' बोल्सोनारो ने कहा, 'मैं कर कटौती तालिका को संशोधित करना चाहता था। बोलसनारो ने देश के आर्थिक पतन का कारण राज्य के राज्यपालों द्वारा कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए किए गए लॉकडाउन उपायों को बताया है।

उधर, ब्राजील सरकार ने सोमवार को बताया कि वह ब्रिटिश दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका की भारत में निर्मित कोविड​-19 वैक्सीन के शिपमेंट की गारंटी के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रही है। वहीं ब्राजील की प्राइवेट हेल्थ क्लीनिक एसोसिएशन भी भारतीय फार्मास्यूटिकल फर्म भारत बायोटेक से कोरोना वायरस वैक्सीन खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। ब्राजील दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है।

ब्राजील की हेल्थ रेगुलेटर एन्विसा ने नए साल की पूर्व संध्या पर भारत से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दो मिलियन खुराक आयात करने की मंजूरी दी थी। बहुत से राजनयिक इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं कि इस वैक्सीन का शिपमेंट किसी भी निर्यात प्रतिबंध से प्रभावित ना हों। फायोक्रॉस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ब्राजील का विदेश मंत्रालय इस वार्ता को आगे बढ़ा रहा है। ब्राजील सरकार को पूरी आशा है कि वह भारत से टीकों का आयात करने में सफल होगी और किसी भी बाधा को कूटनीतिक प्रयासों से हल कर लिया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब