लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीकों के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 11:03 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 23 जनवरी ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने कोविड-19 के टीके की 20 लाख खुराकें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

भारत ने ‘एस्ट्राजेनेका’ और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘कोविशील्ड’ की 20 लाख खुराकें शुक्रवार को मुम्बई हवाई अड्डे से ब्राजील रवाना की थी, जो साओ पाउलो पहुंच गई हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मोरक्को, बांग्लादेश तथा म्यांमा को अनुबंध के तहत भारत कोरोना वायरस टीकों की आपूर्ति कर रहा है।

बोलसोनारो ने ट्वीट किया, ‘‘ नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। वैश्विक बाधाएं दूर करने के लिए एक महान साझेदार पा कर ब्राजील गौरवान्वित है। भारत से टीके ब्राजील भेज हमारी मदद करने के लिए शुक्रिया। धन्यवाद। ’’

उन्होंने अपने संदेश के साथ भगवान हनुमान की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह कोविड-19 के टीके लिए भारत से ब्राजील जाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर भी धन्यवाद भारत लिखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के धन्यवाद संदेश के जवाब में कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ साझा लड़ाई में ब्राजील का विश्वसनीय सहयोगी होना भारत के लिए सम्मान की बात है। हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना जारी रखेंगे।’’

ब्राजील को टीके मिलने की घोषणा करते हुए उसके स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ‘एस्ट्राजेनेका’ और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित टीके शुक्रवार को साओ पाउलो पहुंच गए। इन्हें रियो डी जिनेरियो भेजा जाएगा, जहां ब्राजील का सरकारी ‘फायोक्र्रज इंस्टीट्यूट’ है।

खबर के अनुसार फायोक्र्रज द्वारा टीकों का उत्पादन और वितरण किया जाएगा।

दुनिया में अमेरिका के बाद कोविड-19 के सबसे अधिक 87 लाख से ज्यादा मामले ब्राजील में ही है। यहां वायरस से 2,14,000 लोगों की मौत भी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना