ब्राजील के उद्यान को मिला यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 10:16 IST2021-07-28T10:16:13+5:302021-07-28T10:16:13+5:30

Brazilian garden gets UNESCO World Heritage status | ब्राजील के उद्यान को मिला यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा

ब्राजील के उद्यान को मिला यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा

रियो डी जिनेरियो (ब्राजील), 28 जुलाई (एपी) ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ (यूनेस्को) ने दुनिया भर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर रियो डी जिनेरियो में दिवंगत वास्तुकार रॉबर्टो बर्ल मार्क्स के आवास रहे स्थल को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है।

पश्चिमी रियो स्थित सिटियो बर्ल मार्क्स में रियो के स्थानीय पौधों की 3,500 से अधिक प्रजातियां हैं और इसे वनस्पति प्रयोगों के लिए एक प्रयोगशाला माना जाता है।

चीन में यूनेस्को की विरासत समिति की बैठक के दौरान सिटियो बर्ल मार्क्स को मान्यता प्रदान की गई। इस स्थल को ‘‘सांस्कृतिक परिदृश्य’’ श्रेणी में नामित किया गया।

यूनेस्को ने एक बयान में कहा कि इन उद्यान में वे सभी विशेषताएं हैं, जो बर्ल मार्क्स के उद्यानों को परिभाषित करती हैं और जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक उद्यानों के विकास को प्रभावित किया।’’

इस स्थल का नाम बर्ल मार्क्स के नाम पर रखा गया है। यह 1985 तक उनका घर था जिसे उन्होंने संघीय सरकार को दान दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Brazilian garden gets UNESCO World Heritage status

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे