लाइव न्यूज़ :

ब्राजील, यूएई, अल्बानिया, घाना और गबोन सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य निर्वाचित

By भाषा | Updated: June 12, 2021 08:56 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र,12 जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को पांच देशों ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात,अल्बानिया,घाना और गबोन को अस्थाई सदस्य निर्वाचित किया गया।

पंद्रह सदस्यों वाले सुरक्षा परिषद की सदस्यता हासिल करने को बड़ी उपलब्धि के तौर देखा जाता है क्योंकि यह मंच देशों को सीरिया, यमन, माली और म्यांमा में संघर्ष से ले कर उत्तर कोरिया और ईरान से परमाणु खतरे तथा आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट और अलकायदा के हमलों के संबंध में मजबूती से अपनी बात रखने का मौका देता है। अल्बानिया पहली बार परिषद का सदस्य चुना गया है वहीं ब्राजील का परिषद में शामिल होने का यह 11वां मौका है। परिषद में अस्थाई सदस्य दो वर्ष के लिए चुना जाता है। अफ्रीका की दो सीटों के लिए त्रिपक्षीय मुकाबला था लेकिन सोमवार को कांगो ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज्कीर ने गुप्त मतदान के जरिए चुने गए देशों के नामों की घोषणा की और उन्हें बधाई दी। परिषद के पांच नए सदस्यों का कार्यकाल एक जनवरी से शुरू होगा और ये उन पांच देशों का स्थान लेंगे जिनका दो वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ये पांच देश हैं- एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडियंस, ट्युनीशिया और वियतनाम।

पांच नए अस्थाई सदस्य, परिषद के पांच स्थाई सदस्य अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस तथा पिछले वर्ष चुने गए अस्थाई सदस्य भारत, आयरलैंड, केन्या, मेक्सिको और नॉर्वे के साथ मिल कर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला