लाइव न्यूज़ :

ब्राजील ने चौंकाते हुए अचानक कोविड-19 के चीनी टीके का परीक्षण रोका

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:19 IST

Open in App

साओ पाउलो, 10 नवंबर (एपी) ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने ‘प्रतिकूल और गंभीर प्रभाव’ वाली घटना के मद्देनजर कोरोना वायरस के संभावित चीनी टीके ‘कोरोनावैक’ का चिकित्सकीय परीक्षण रोक दिया है।

फैसले की सूचना सोमवार रात को ब्राजीली स्वास्थ्य नियामक ‘एनविजा’ की वेबसाइट पर दी गई। इससे टीके के उत्पादन में शामिल पक्ष भी आश्चर्यचकित हैं।

कोविड-19 के इस संभावित टीके को चीनी फार्मास्युटिकल कंपनी साइनोवैक ने विकसित किया और ब्राजील में इसका ज्यादातर उत्पादन साओ पाउलो स्थित सरकारी संस्थान बुटानटैन इंस्टीट्यूट करेगा।

साओ पाउलो की प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि उसे ‘‘खेद है कि उसे इसकी सूचना एनविजा से सीधे नहीं बल्कि प्रेस से मिली, जैसा सामान्य तौर पर इस प्रकृति के चिकित्सकीय परीक्षण में होता है।’’

बुटानटैन ने एक बयान में कहा कि वह एनविजा के फैसले से स्तब्ध है और मंगलवार को इस मामले में संवाददाता सम्मेलन करेगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोनावैक को लेकर ब्राजील में पहले ही विवाद है और स्वयं राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने इसके रक्षात्मक प्रभाव को लेकर आशंका प्रकट की है।

यह परीक्षण ऐसे समय रोका गया है जब साओ पाउलो कोरोनावैक की 40 करोड़ खुराक बनाने के लिए कच्चा माल आयात कर रहा है और 27 नवंबर से देश में इसकी खेप पहुंचनी शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल