ब्राजील-अमेरिका ने मिलकर गिरफ्तार किया मानव तस्करी का बड़ा सरगना, एशिया के लोगों को अवैध तरीके से पहुंचाता था अमेरिका 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2019 15:35 IST2019-11-02T15:32:35+5:302019-11-02T15:35:12+5:30

ब्राजील पुलिस के मुताबिक एशिया से आने वाले लोगों को अमेरिका पहुंचाने के लिए यह ग्रुप करीब 8 लाख 76 हजार रुपये लेता था। उन्हें अवैध तरीके से ब्राजील में ठहराया जाता था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे अमेरिका भेजा जाता था। 

Brazil police arrest one of world's most prolific human traffickers, here is complete story | ब्राजील-अमेरिका ने मिलकर गिरफ्तार किया मानव तस्करी का बड़ा सरगना, एशिया के लोगों को अवैध तरीके से पहुंचाता था अमेरिका 

ब्राजील-अमेरिका ने मिलकर गिरफ्तार किया मानव तस्करी का बड़ा सरगना, एशिया के लोगों को अवैध तरीके से पहुंचाता था अमेरिका 

Highlightsअल ममून के खिलाफ अमेरिकी कानून के तहत मुकदमा किया गया है।आरोपी का नाम सैफुल्लाह अल ममून है और वो बांग्लादेश में पैदा हुआ है।

ब्राजील की फेडरल पुलिस ने दुनिया के सबसे बड़े मानव तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम सैफुल्लाह अल ममून है और वो बांग्लादेश में पैदा हुआ है।

गुरुवार को अमेरिकी आईसीई के सहयोग से ब्राजील की पुलिस ने एक ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें एक ग्रुप के कई सदस्यों को पकड़ा गया जो कथित रूप से लोगों की तस्करी करने वाले थे। अल ममून साओ पोलो में रहता था। वहां से भी कई गिरफ्तारियां हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक 42 बैंक खातों को भी सीज किया गया है। माना जा रहै ह कि इन खातों के जरिए तस्करी की वित्तीय गतिविधियां संचालित होती थी। अल ममून 6 साल पहले ब्राजील में दाखिल हुआ था। वो ब्रास में रहता था जिसे दुनिया भर के शरणार्थियों का घर माना जाता है। 

अल ममून के खिलाफ अमेरिकी कानून के तहत मुकदमा किया गया है। ममून पर आरोप है कि वो साउथ ईस्ट एशिया से साओ पोलो आने वालों को घर मुहैया कराता था। इसके बाद एक नेटवर्क के जरिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजता था। ब्राजील पुलिस के मुताबिक भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल से लोगों को ब्राजील और अमेरिका में स्मगल करता था। 

ब्राजील पुलिस के मुताबिक एशिया से आने वाले लोगों को अमेरिका पहुंचाने के लिए यह ग्रुप करीब 8 लाख 76 हजार रुपये लेता था। उन्हें अवैध तरीके से ब्राजील में ठहराया जाता था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे अमेरिका भेजा जाता था। 

Web Title: Brazil police arrest one of world's most prolific human traffickers, here is complete story

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे