लाइव न्यूज़ :

11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, ब्रिक्स बिजनेस फोरम को करेंगे संबोधित

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2019 14:31 IST

प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी अलग से मुलाकात करेंगे। वह ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार (13 नवंबर) दोपहर ब्राजील पहुंच गए हैं। ब्रिक्स पांच उभरती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों -- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार (13 नवंबर) दोपहर ब्राजील पहुंच गए हैं। वह यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। यह शिखर सम्मेलन दुनिया की पांच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आतंकवाद विरोधी तंत्र को लेकर सहयोग सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर केंद्रित होग ।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को ब्राजील पहुंचे गए हैं। उनका विमान ब्राजील के ब्रासीलिया में उतरा, जहां उनका स्वागत करने के लिए कई गणमान्य लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम मोदी यहां ब्रिक्स नेताओं के साथ विविध विषयों पर व्यापक सहयोग के संबंध में चर्चा करेंगे एवं ब्रिक्स बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 13-14 नवम्बर को ब्राजील में आयोजित हो रहा है जिसकी थीम 'नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि' है।

पीएम मोदी दिन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे और शाम को ब्रिक्स के अन्य नेताओं के ब्रिक्स व्यापार मंच के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री स्वागत समारोह और फोटो सत्र में शामिल होंगे जिसके बाद राष्ट्रपति बोलसोनारो की ओर से नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में हिस्सा लेंगे।  

पीएम मोदी ने पहली बार 2014 में ब्राजील के फोर्टलीजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। दौरे में भारत से उद्योगपतियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रह सकता है। यह प्रतिनिधिमंडल ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विशेष रूप से शिरकत करेगा जहां सभी पांच देशों का कारोबारी समुदाय मौजूद रहेगा। 

प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी अलग से मुलाकात करेंगे। वह ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के ब्रिक्स नेताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान कारोबार और निवेश प्रोत्साहन एजेंसियों के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है। ब्रिक्स पांच उभरती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों -- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला