लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन टीके खरीदने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के सौदे की जांच कर रहा है ब्राजील

By भाषा | Updated: June 23, 2021 09:54 IST

Open in App

रियो डी जिनेरियो, 23 जून (एपी) ब्राजील का संघीय अभियोजक कार्यालय भारतीय कंपनी ‘भारत बायोटेक’ द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की दो करोड़ खुराक खरीदने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए अनुबंध में संभावित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

अटॉर्नी जनरल के प्रेस कार्यालय द्वारा ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को भेजे गए एक दस्तावेज के अनुसार, समझौते के तहत मंत्रालय को ब्राजील में भारत बायोटेक के प्रतिनिधि प्रेसिसा मेडिकैमेंटोस को टीके की हर खुराक के लिए 15 डॉलर की कीमत चुकाने के अनुसार 32 करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। इस समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर किए गए थे।

दस्तावेज के मुताबिक यह प्रति खुराक कीमत अन्य कोविड-19 टीकों की तुलना में अधिक है। इसके अलावा मंत्रालय के अधिकारियों ने संघीय सरकार के साथ पिछले अनुबंधों में प्रेसिसा सहयोगियों द्वारा की गई कथित अनियमितताओं की अनदेखी की। इन बातों ने अभियोजकों का ध्यान खींचा।

प्रेसिसा ने एक बयान में कहा कि ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ टीके की जिस कीमत पर सहमति बनी है, वह 13 अन्य देशों के साथ बातचीत से तय हुई कीमत के समान है और इस सौदे में ‘‘सभी औपचारिक मार्गों का पालन किया गया और इसे पारदर्शी तरीके से किया गया’’।

संघीय अभियोजक लुसियाना लौरेइरो ओलिवीरा ने 16 जून को हस्ताक्षरित एक दस्तावेज में कहा कि तीन साल पहले प्रेसिसा के सहयोगियों ने एक अन्य कंपनी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ उन दवाओं की बिक्री के लिए अनुबंध किया था जो कभी वितरित नहीं की गईं।

ओलिवेरा ने लिखा कि मंत्रालय ने भारत बायोटेक के टीके के लिए एक खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जबकि इसे ब्राजील की स्वास्थ्य एजेंसी अंविसा द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है और पहले से स्वीकृत अन्य टीके कम कीमतों पर बाजार में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक