ब्राजील: पराग्वे जेल से भागे 'बेहद खतरनाक' 76 कैदी, कई सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 14:24 IST2020-01-20T14:24:14+5:302020-01-20T14:24:14+5:30

पराग्वे की एक जेल से रविवार को 76 ‘‘बेहद खतरनाक’’ कैदी भाग गए। इन कैदियों में से कई नशीले पदार्थों एवं हथियार की तस्करी करने वाले ब्राजील के गिरोह के सदस्य हैं।

Brazil: 76 prisoners, many security personnel arrested for 'extremely dangerous' escape from Paraguay prison | ब्राजील: पराग्वे जेल से भागे 'बेहद खतरनाक' 76 कैदी, कई सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

जेल से भागे कैदियों में अधिकतर ‘फर्स्ट कैपिटल कमांड’ गिरोह के सदस्य थे

Highlightsपराग्वे की एक जेल से 76 ‘‘बेहद खतरनाक’’ कैदी भाग गए।जेल के संरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है

ब्राजील की सीमा के निकट पराग्वे की एक जेल से रविवार को 76 ‘‘बेहद खतरनाक’’ कैदी भाग गए। इन कैदियों में से कई नशीले पदार्थों एवं हथियार की तस्करी करने वाले ब्राजील के गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस की प्रवक्ता एलीना एंद्रादा ने बताया कि पेड्रो जुआन कैबलेरो शहर की जेल में कैदियों ने एक सुरंग बनाई थी जिससे होकर वे जेल से भाग गए। इनमें ब्राजील और पराग्वे दोनों के कैदी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सबसे काबिल कर्मी कैदियों को पकड़ने के लिए सीमा पर गए है।’’ अधिकारियों ने बताया कि कुल 76 कैदी जेल से भाग गए हैं, जिनमें से 40 ब्राजील और 36 पराग्वे के नागरिक हैं।

न्याय मंत्री सेसिलिया पेरेज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि कैदियों को सुरंग बनाने में ‘‘कई सप्ताह’’ का समय लगा होगा। जेल के संरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है और कई सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जेल से भागे कैदियों में अधिकतर ‘फर्स्ट कैपिटल कमांड’ गिरोह के सदस्य थे, जो ब्राजील के सबसे ताकतवर गिरोहों में से एक है।

Web Title: Brazil: 76 prisoners, many security personnel arrested for 'extremely dangerous' escape from Paraguay prison

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे