लाइव न्यूज़ :

प्रेमी ने महिला, किशोर की हत्या की, तीन अन्य को जख्मी किया: मियामी पुलिस

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:18 IST

Open in App

होमस्टीड (अमेरिका), सात जून (एपी) अमेरिका के दक्षिणी मियामी में एक शख्स ने सोमवार तड़के अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका और 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि तीन अन्य को जख्मी कर दिया। घटना एक अपार्टमेंट परिसर की है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

मीडिया संस्थानों ने खबर दी है कि 42 वर्षीय शख्स ने बाद में अपार्टमेंट परिसर के बाहर खुद की भी जान ले ली। उस वक्त अधिकारी उससे बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, परिसर में गोलीबारी की सूचना पर मियाम-डेड पुलिस ने प्रतिक्रिया दी।

मियासी-डेड पुलिस ने कहा कि अस्पताल में 11 वर्षीय लड़की की हालत नाजुक है जबकि 16 वर्षीय लड़का स्थिर स्थिति में हैं। एक 18 वर्षीय एक लड़के को भी अस्पताल ले गए थे लेकिन उसकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।

पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है और उसने अन्य विवरण नहीं बताया है। यह घटना होमस्टीड एयर रिजर्व बेस के पास स्थित अपार्टमेंट परिसर में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब