लाइव न्यूज़ :

Botswana President Election: 58 साल पुराना शासन समाप्त?, हारे राष्ट्रपति मोगवेत्सी मासीसी, डुमा बोको हो सकते हैं नए प्रमुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2024 17:10 IST

Botswana President Election: मुख्य विपक्षी दल ‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ ने शुरुआती परिणामों में मजबूत बढ़त हासिल की, जिससे डुमा बोको दक्षिणी अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति बनने के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम परिणाम घोषित होने से पहले ही हार स्वीकार कर ली।‘बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी’ संसदीय चुनावों में चौथे स्थान पर है। मोगवेत्सी मासीसी ने शुक्रवार को आम चुनाव में हार स्वीकार कर ली।

Botswana President Election: बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोगवेत्सी मासीसी ने शुक्रवार को आम चुनाव में हार स्वीकार कर ली और इसके साथ ही 1966 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से सत्ता पर काबिज सत्तारूढ़ पार्टी का 58 साल पुराना शासन समाप्त हो गया। मासीसी ने अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले ही हार स्वीकार कर ली। शुरुआती परिणामों के अनुसार उनकी ‘बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी’ (बीडीपी) संसदीय चुनावों में चौथे स्थान पर है। मुख्य विपक्षी दल ‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ ने शुरुआती परिणामों में मजबूत बढ़त हासिल की, जिससे डुमा बोको दक्षिणी अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति बनने के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बन गए हैं। मासीसी ने कहा कि उन्होंने बोको को फोन करके सूचित किया था कि वह हार स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बोको अब प्रभावी रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति हैं। अंतिम परिणाम शुक्रवार को बाद में घोषित होने की संभावना है लेकिन बीडीपी को बहुमत मिलने की कोई रास्ता नहीं है। मासीसी ने मतदान के दो दिन बाद शुक्रवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं चुनाव में हार स्वीकार करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर गर्व है।

मैं दूसरा कार्यकाल चाहता था लेकिन मैं सम्मानपूर्वक पद से हटूंगा और सत्ता परिवर्तन की सुचारू प्रक्रिया में भाग लूंगा।’’ मासीसी ने कहा, ‘‘मैं आगामी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने और अपने उत्तराधिकारी का उत्साहवर्धन करने के लिए उत्सुक हूं। मैं उन्हें समर्थन दूंगा।’’ मासीसी की बीडीपी ने 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के बाद से लगभग छह दशक तक देश कर राजनीति पर अपना वर्चस्व कायम रखा।

मात्र 25 लाख की आबादी वाले इस देश पर अब लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार किसी अन्य पार्टी का शासन होगा। आधिकारिक शुरुआती गणना के अनुसार, अब तक ‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ ने 61 संसदीय सीट में से 25 पर जीत हासिल की है।

बहुमत हासिल करने के लिए उसे 31 सीट की जरूरत है। ‘बोत्सवाना कांग्रेस पार्टी’ के पास सात सीट हैं, ‘बोत्सवाना पैट्रियटिक फ्रंट’ के पास पांच सीट हैं और सत्तारूढ़ बीडीपी के पास सिर्फ तीन सीट हैं। मासीसी (63) ने कहा, ‘‘हम यह चुनाव बुरी तरह हार गए हैं।’’

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा