लाइव न्यूज़ :

भारत-नेपाल सीमा पर निर्माण गतिविधियों का दोनों देश संयुक्त अवलोकन करेंगे : नेपाल के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 5, 2021 23:46 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, पांच अप्रैल नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने सोमवार को बताया कि दारचूला जिले में भारत-नेपाल सीमा पर भारत द्वारा की जा रही निर्माण गतिविधियों का दोनों देश संयुक्त अवलोकन करने के लिए सहमत हो गए हैं।

नेपाली संसद के निचले सदन प्रतिनिधिसभा में सांसदों के सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के सर्वेक्षण अधिकारियों की सहायता से निर्माण गतिविधियों का संयुक्त अवलोकन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय पक्ष द्वारा नेपाली क्षेत्र में कथित तौर पर अतिक्रमण करने की रिपोर्टों के बीच छह जनवरी को महाकाली नदी के तट पर भारत द्वारा बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का मुआयना करने के लिए दारचूला जिले के मुख्य सर्वेक्षण अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम भेजी थी।

विदेश मंत्री ने कहा कि टीम में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और दारचुला जिला प्रशासन कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल थे।

उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के सर्वेक्षण दल 12 अप्रैल को निर्माण गतिविधियों का मौके पर मुआयना करेंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय सीमा का अतिक्रमण किया गया है, या नहीं और नेपाल की संप्रभुता का सम्मान किया गया है, या नहीं।

उन्होंने कहा, “ हमने भारत सरकार के समक्ष गंभीरता से यह मामला उठाया है और पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ है।”

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों में तब तनाव आ गया था, जब पिछले साल आठ मई को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख को उत्तराखंड के धारचुला से जोड़ने वाली 80 किलोमीटर लंबी सड़क का उदघाटन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब