लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के रक्षा क्षेत्र के लिए 30 वर्षों का सबसे बड़ा सैन्य बजट पेश करेंगे

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:06 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बृहस्पतिवार को संसद में देश के रक्षा क्षेत्र में निवेश की एक बड़ी योजना को प्रस्तुत करेंगे। यह शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से ब्रिटिश रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश होगा।

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि विशाल निवेश योजना से अंतरिक्ष और साइबर सुरक्षा परियोजनाओं को धन दिया जाएगा और इससे हजारों नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

इस निवेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को समर्पित एक नई एजेंसी, नेशनल साइबर फोर्स नामक एक इकाई का निर्माण और 2022 में पहला रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम एक नया "स्पेस कमांड" स्थापित करने पर जोर रहेगा।

जॉनसन ने कहा, "मैंने यह निर्णय महामारी के बीच में लिया है क्योंकि देश की रक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, "शीत युद्ध और किसी भी समय की तुलना में अंतरराष्ट्रीय स्थिति अधिक खतरनाक और अधिक प्रतिस्पर्धी है। ब्रिटेन को हमारे इतिहास के प्रति सच्चा होना चाहिए और हमारे सहयोगियों के साथ खड़ा होना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए, हमें हर क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।’’

जॉनसन ने कहा, "यह पीछे रहने के युग को अंत करने, हमारे सशस्त्र बलों को कायाकल्प करने, हमारे वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने, हमारे देश को एकजुट करने और इसे और ऊपर ले जाने, नई तकनीक का अग्रणी बनने और हमारे लोगों की रक्षा और उनकी जीवनशैली को बेहतर करने का मौका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला