लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेनवासियों को कोविड को लेकर जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचन से चेताया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:57 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 27 जुलाई ब्रिटेन में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को लोगों से सावधानी बरतते रहने की अपील की और देश में महामारी की दिशा में ‘जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष’ पर पहुंचने से बचने के विरूद्ध चेतावनी दी।

ब्रिटेन में लगातार छठे दिन सोमवार को कोविड -19 के नये मामलों में गिरावट आयी और आज 24,950 नये मामले सामने आये। हालांकि यह आंकड़ा मई के प्रारंभ में आये मामलों से दस गुणा ज्यादा है। देश के ज्यादातार हिस्सों में महज हफ्ते भर पहले कानूनी लॉकडाउन पाबंदियां हटायी गयी थीं।

जॉनसन ने कहा, ‘‘ मैंने नोटिस किया है कि महज छह दिनों से हमारे यहां अच्छे आंकड़े सामने आ रहे हैं। लेकिन यह बड़ी अहम बात है कि हम अपने आपको इसके बारे में किसी जल्दबाजी निष्कर्ष पर पहुंचने नहीं दें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ महज कुछ दिन पहले ही खुलने का चौथा चरण हुआ है। लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है और यही सरकार का भी रूख है।’’

वह दस दिन के स्व-पृथक वास के बाद पहले दिन सामने आये और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कोविड-19 संक्रमित स्वास्थ्य मंत्री साजिद के संपर्क में आने के बाद वह पृथक वास में चले गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की