लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन एस्ट्रेजेनेका का कोविड-19 टीका लगवाएंगे

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:33 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को संकेत दिया कि एस्ट्राजेनेका के टीके के सुरक्षित होने का विश्वास दिलाने के लिए वह इस कंपनी का टीका लगवाने पर विचार कर सकते हैं।

ब्रिटेन में टीकाकरण के विस्तार के बाद प्रधानमंत्री भी कोविड-19 टीका लगवाने की अर्हता रखते हैं। एस्ट्राजेनेका द्वारा उत्पादित टीके को ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने टीकाकरण अभियान के 100वें दिन इसका विस्तार किया और 50 से अधिक उम्र के लोगों को भी अभियान में शामिल किया गया है। ऐसे में 56 वर्षीय प्रधानमंत्री जॉनसन इसका इस्तेमाल टीके के सुरक्षित होने का संदेश देने के लिए कर सकते है क्योंकि कई देशों ने कुछ चिंताओं के बीच ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीके को लगाने पर रोक लगा दी है।

ब्रिटिश संसद के निम्न सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में साप्ताहिक प्रधानमंत्री प्रश्नकाल के दौरान जॉनसन ने कहा, ‘‘मुझे लगने वाला टीका ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका का होगा।’’

इससे पहले उन्होंने कहा था कि टीका ‘‘सुरक्षित है और बेहतर काम कर रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन सहित 13 देशों ने इस टीके से खून का थक्का जमने संबधी खबर पर सफाई मांगी और तब तक इस टीके के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा