लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ने जून में ब्रिटेन में जी7 शिखरवार्ता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:08 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 जनवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जी7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।

जॉनसन ने 11 से 13 जून के बीच कॉर्नवॉल तटीय क्षेत्र में होने वाले उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन का ब्योरा रविवार को दिया जिसकी अध्यक्षता ब्रिटेन करेगा।

जॉनसन ने पिछले साल फोन करके मोदी को न्योता दिया था। तब भारत को दक्षिण कोरिया तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ इस सम्मेलन का अतिथि देश चुना गया था। रविवार को मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर-सम्मेलन से पहले भारत यात्रा की अपनी योजना दोहराई। इससे पहले उनका भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का कार्यक्रम कोरोना वायरस संकट की वजह से रद्द हो गया।

जी7 समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका हैं।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने कहा कि ‘दुनिया की फार्मेसी’ के तौर पर भारत पहले ही दुनिया भर के 50 प्रतिशत से अधिक टीकों की आपूर्ति करता है और ब्रिटेन तथा भारत ने महामारी के दौरान मिलकर काम किया है।

ब्रिटेन की सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए स्थायी सीट की वकालत करने वाला ब्रिटेन पी5 देशों का पहला सदस्य था। वह 2005 में जी7 शिखर-सम्मेलन में भारत को आमंत्रित करने वाला जी7 समूह का पहला सदस्य था। ब्रिक्स का मौजूदा अध्यक्ष और 2023 में जी20 का अध्यक्ष बनने जा रहा भारत दुनियाभर में बेहतरी के लिए बहुपक्षीय सहयोग में प्रमुख भूमिका निभाएगा।’’

विदेश कार्यालय के अनुसार भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को निमंत्रण बहुपक्षीय संस्थाओं में आज की दुनिया का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की ब्रिटेन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला