लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन को विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए बोरिस जॉनसन ने पेश की नई योजना

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:16 IST

Open in App

लंदन, 21 जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की जिसके तहत देश को विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाने और कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता को दोहराने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अध्यक्षता वाली नई राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए करने के वास्ते रणनीतिक दिशा प्रदान करेगी।

सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार, सर पैट्रिक वैलेंस, कैबिनेट कार्यालय में स्थित नए ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रणनीति कार्यालय’ (ओएसटीएस) के प्रमुख होंगे और वह नए राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार के रूप में भी अतिरिक्त भूमिका निभाएंगे।

जॉनसन ने कहा, “(टीके की) खोज करने से लेकर उसे (जनता तक) पहुंचाने तक हमारे टीकाकरण अभियान ने सिद्ध किया है कि ब्रिटेन कितनी जल्दी और कितने बड़े स्तर पर उपलब्धि हासिल कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “सही दिशा, गति और समर्थन के साथ हम ऐसी वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं जो ब्रिटेन और विश्व के लोगों का जीवन बदल सकती है। इसलिए मैं सरकार के केंद्र में एक नई मंत्रिमंडलीय परिषद और कार्यालय का गठन कर रहा हूं ताकि हम अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन अंतहीन संभावनाओं को तलाशने में कामयाब हो सकें जिनसे ब्रिटेन विज्ञान जगत में एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सके।”

ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि वह वर्तमान में 2021-22 के लिए अनुसंधान एवं विकास में 1,490 करोड़ पाउंड का निवेश कर रही है जो कि चार दशकों में सबसे ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा